देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारी ने अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर
पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को सोपा ज्ञापन
लेकब्रिज टौल/चुंगी की निविदा पूर्ण होने के उपरान्त तत्काल हो सभी मांगो के निस्तारण की मांग की
मांग पूरी न होने पर उच्च न्यायालय जाने की दी चेतावनी
लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने क्या है पूरी मांगे

नैनीताल। सरोवर नगरी में देवभूमि उत्तराखण्ड सफाइ कर्मचारी संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टाँक और महामंत्री सोनू सहदेव के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारी के शिष्टमंडल ने नगर पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल और अधिशासी अधिकारी रोहित शर्मा को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि माननीय उच्च न्यायालय द्वारा पालिका की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए टील/पार्किंग की निविदा सम्पन्न कराये जाने के संबंध में एक अहम फैसला पालिका हित में लिया गया है ताकि पालिका की आर्थिक स्थित सुदृढ हो सकें व नगर पालिका कर्मचारियों की देनदारियां को निस्तारित/भुगतान किया जा सकें। देवभूमि उत्तराखण्ड सफाई कर्मचारी संघ माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों का सम्मान करते हुए दिल की गहराईयों से कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है। और बताया जैसा आपको विदित ही है कि नगर पालिका कर्मचारियों की उपरोक्त समस्याओं का निस्तारण किया जाना अति आवश्यक है। जिसमें मुख्य समस्याएं जिनका निस्तारण तत्काल होना आवश्यक है उसमें मुख्य
2023 के सीजनल / मेले में कार्यरत रहे कार्मिकों का लम्बित वेतन भुगतान किया जाना शेष है। पूर्व से लम्बित चला आ रहा आवास भत्ते के एरियर का भुगतान। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी / अर्जित अवकाश का भुगतान। पूर्व से लम्बित चला आ रहा वर्दी/ कम्बल की मांग का निस्तारण संगठन की मुख्य मांगे हैं जिनका निस्तारण आपके सहयोग से तत्काल क्या जाना अति आवश्यक है। क्योंकि यह सभी मांगे पूर्व से एवं काफी समय से लम्बित चली आ रही है. कृपया लेकब्रिज टौल/चुंगी की निविदा पूर्ण होने के उपरान्त सर्वप्रथम उपरोक्त मांगों / लम्बित धनराशि का भुगतान करवाने की महति कृपा करें अन्यथा कि स्थिति में संगठन माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाने हेतु बाध्य होगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी।





















