September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003870719
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने अलग-अलग गांव में बैठक कर ग्रामीणों की जानी समस्या

नैनीताल। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने रामगढ़ ब्लाक के ग्राम सभा दियारी में ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने दियारी के ग्राम प्रधान इन्द्र लाल, प्रकाश चन्द्र, कैलाश चंद्र, भवानी राम , राजेन्द्र प्रसाद, गिरधारी लाल, गौरव कपिल, नंद किशोर, देवराम, से मुलाकात की एवं विकास योजनाओं पर चर्चा की। इसके पश्चात भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य ने 58 नैनीताल विधानसभा के रामगढ़ ब्लाक के सुयालबाडी नगरकोट गांव ( नवोदय विद्यालय के पास) का दौरा किया। और वहां भी ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी इस दौरान रामगढ़ ब्लाक प्रमुख दीप चन्द्र, पंकज नेगी, चंचल बिष्ट, महिपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की है। उसके बाद उन्होंने रामगढ़ ब्लाक के ग्राम सभा प्यूडा का दौरा किया। और वहां भी ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनसे आगामी चुनाव पर चर्चा की इस दौरान प्यूडा के सरपंच धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, नारायण बिष्ट, आंनद बिष्ट, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, नंदन सिंह एवं अन्य ग्रामीणों से मुलाकात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *