September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी ने किया नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण

0
1003862844
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी द्वारा मंगलवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के जी0बी0 पंत पुस्तकालय डीएसबी परिसर नैनीताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित पाठ्यपुस्तकों का छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क वितरण किया गया।
बता दें कार्यक्रम का मुखय उद्देश्य दूरस्थ शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री सुलभ कराना है ताकि वे अपनी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर ढंग से कर सकें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के जी0बी0 पंत पुस्तकालय विभाग के प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 युगल जोशी, अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष प्रो0. नीलू लोधियाल और परिसर के प्राध्यापकों के साथ उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0. नवीन चंद लोहनी समेत श्रीमती रेखा बिष्ट सहायक क्षेत्रीय निदेशक, श्रीमती मधु डोगरा, श्री अजय आर्या, पुस्तकालय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती रीता लोहनी, श्रीमती मुन्नी जोशी, श्रीमती मीनू साह, श्री विनोद वैद्य, श्री हिमांशु, श्री हितेश, श्री नवीन पाठक उपस्थित रहे जिन्होंने छात्रों को पुस्तकों के महत्व और स्व.अध्ययन की बारीकियों के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *