सिपाहीधारा में पहाड़ी खिसकने से नाराज क्षेत्र के लोगों ने रोड पर लगाया जाम
घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीएम नवाजिश ने लोगों को कराया शांत दिया आश्वासन प्रशासन है गंभीर और साथ








नैनीताल। सरोवर नगरी के बलियानाला क्षेत्र से लगे सिपाहीधारा पहाड़ी से बीते रोज सोमवार रात बड़ा बोल्डर कार के ऊपर गिरा, गनीमत रही कि उस समय कार में कोई मौजूद नहीं था। दूसरे दिन मंगलवार आज क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की पूर्व सभासद डी एन भट्ट ने कहा पिछले सात आठ वर्षों से उक्त स्थान के बारे में प्रशासन को अवगत करा दिया था की पहाड़ी में दरारें हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई शुद्ध नहीं लिया गया उसका परिणाम आ गया है। क्योंकि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां नीचे हजारों की आबादी है अगर पहाड़ी दरक का टूट जाती है। तो कई परिवार प्रभावित हो सकते हैं। और उनके मकान भी नष्ट हो सकते हैं। उसी को रोकने को लेकर स्थानीय लोग प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ सडक़ पर उतर आए और जीआईसी गेट के पास नेशनल हाईवे मार्ग पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी घटनास्थल पर एसडीएम नवाजिश खालिक ने पहुंचकर आंदोलन कर रहे क्षेत्र के लोगों को शांत किया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। लोगों ने उनकी बात मानकर धरना प्रदर्शन समाप्त करते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्रवासियों का आरोप है कि हादसा टल गया लेकिन प्रशासन ने अब भी स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया है। बता दे सोमवार रात्रि बोल्डर के गिरते ही इलाके में दहशत फैल गई थी। मजबूरी में तीन से चार परिवारों के बीस से अधिक लोग अपने घरों से निकलकर गुफा महादेव मंदिर में शरण लेने को मजबूर हो गए।
क्षेत्र के लोगों का कहना है पिछले आठ दस वर्षों में सिपाहीधारा के पास दरारें लगातार बढ़ती रहीं और 2018 के भूकंप के बाद ये और गहरी हो गईं।कुछ लोगों का मानना है कि पहाड़ी की सुरक्षा के नाम पर की गई ड्रिलिंग ने इसे और कमजोर कर दिया जिसका असर अब साफ दिख रहा है।
क्षेत्र का फिर से कराया जाएगा सर्वे:मालवाल
नैनीताल। घटनास्थल पर लोनिवि के सहायक अभियंता सुमित मालवाल ने माना कि गिरे हुए बोल्डर से बड़ा हिस्सा अभी ऊपर ढीला है जिसे सुरक्षित करना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का दोबारा सर्वे किया जा रहा है और खतरनाक हिस्सों पर जल्द कार्य शुरू होगा।
मामले का जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान और है गंभीर:एसडीएम
नैनीताल। सरोवर नगरी घटनास्थल पर एसडीएम नावाजिश खालिक ने बताया सोमवार रात एक बोल्डर आ गया था जिससे एक गाड़ी को नुकसान पंहुचा है तत्काल सिचाई विभाग, नगर पालिका, तहसीलदार को घटना स्थल पर भेजा गया खतरा देखते हुए परिवारों को कहीं और विस्थापित किया गया, आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई गई है। स्थानीय लोगों से वार्ता करके समझाया गया है कि बोल्डर को हटाया जाएगा और भी अन्य कार्य किए जाएंगे जिसमें लगभग 10 दिन का समय लगेगा, प्रशासन द्वारा जहां पर भी स्थानीय लोगों को रखा गया है उनकी पूरी व्यवस्था की गई है संबंधित विभागों को निर्देश भी दिए गए हैं कि जल्द से जल्द यह कार्य किया जाए।
आपदा प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई
नैनीताल । उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक के निर्देश पर नैनीताल क्षेत्रांतर्गत सिंपाईधारा कृष्णापुर में आपदा प्रभावित परिवारों हेतु जिला प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने आपदा प्रभावित कुल 9 परिवारों हेतु राहत सामग्री की व्यवस्था की गई । बिष्ट के मुताबिक प्रभावित परिवारों में मोहन सिजवाली, पान सिंह भाकुनी, ललित परिहार, दीपेश भट्ट, राजेश सोनकर, ललित जोशी, पंकज जोशी, कुन्दन बिष्ट और जगदीश बिष्ट का परिवार शामिल हैं । इन सभी परिवारों को एक एक किट राहत सामग्री वितरित की जा रही है जिस्मे एक राहत किट में 7 किलो चावल, 7 किलो आटा, 1 किलो मिकस दाल समेत 1 किलो सरसों का तेल समेत मसाले, नमक, 5 किलो आलू और 1 किलो टमाटर शामिल हैं। इसके अलावा प्रभावित परिवारों के लिए जलपान/भोजन सामग्री तैयार करने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था भी की गई है । इससे पहले सुबह 10 बजे कुल 45 व्यक्तियों हेतु बिष्ट द्वारा प्रशासन की ओर से जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई थी ।




















