September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बजून गांव में चौमंजिला इमारत से गिरकर मजदूर की मौत परिवार में मचा कोहराम

0
1003860093
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सगे संबंधी पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए बिहार

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीपवर्ती बजून में निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर की चार मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद साथी मजदूर घायल अवस्था में उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाकटरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार बिहार निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र सगीर हुसैन बजून क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन में मजदूरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगडऩे से वह चार मंजिल ऊंची इमारत से सर के बल नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा.तफरी मच गई। ठेकेदार और साथी घायल को बीडी पांडे चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। और सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हेम पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सबको उनके सगे संबंधियों को दे दिया और वह एंबुलेंस से मृतक को उसके घर बिहार ले गए बता दें पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *