September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई होटल व्योम में

0
1003855996
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

680 वंचित आंदोलनकारियों की सूची जो हुई जारी वह है अधूरी

नैनीताल। डीडीहाट के व्योम रेस्टोरेंट में डीडीहाट विधानसभा के वंचित राज्य आंदोलनकारियों की बैठक उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा डीडीहाट से प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन वंचित राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष तरुण पाल द्वारा किया गया। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो 680 वंचित आंदोलनकारियों की सूची जारी की गई है। यह अधूरी सूची है। उन्होंने कहा कि 2017 से लेकर 2021 तक जिन लोगों ने अपने आवेदन दिए थे उनका नाम भी इस सूची में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनका नाम भी सूची में डालकर आंदोलनकारी का दर्जा देने के लिए कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि 2017 से लगातार आंदोलनकारी अपने चिन्हिकरण के लिए शासन प्रशासन से वार्ता कर रहा है शासन द्वारा हमेशा यह कहा जाता है कि उनके अभिलेख सरकार के पास नहीं है और जो अभिलेख थे उन्हें समय सीमा ज्यादा होने के कारण नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आखिर आंदोलनकारी अपने प्रमाण कहां से लाएगा ।उन्होंने कहा की जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में शासन द्वारा गठित चिन्हिकरण समिति द्वारा कई आंदोलनकारियों को बिना किसी साक्ष्य के जब आंदोलनकारी का दर्जा दिया जा सकता है तो फिर अन्य आंदोलनकारियों को यह दर्जा क्यों नहीं दिया जा सकता। तरुण पाल ने कहा कि शीघ्र ही आंदोलनकारियों की पुनः एक बैठक बुलाकर अग्रिम रणनीति तय की जाएगी। सुनील साहनी कहां की अब आंदोलनकारियों को आर पार की लड़ाई लड़नी होगी। बैठक को उत्तराखंड क्रांति दल के दीवान सिंह मेहता ,,डॉक्टर लोकेश डसीला शेर सिंह शाही, सुनील शाह, तरुण पाल, जगत मुनोला, आघोषित राज्य आंदोलनकारी नवीन कफ़लिया, विपिन जोशी, सुभाष जोशी , अर्जुन कन्याल,गंगा सिंह ,राजेंद्र देउपा, दीपचंद्र पांडे, चंद्र मोहन पाल, सहित कई आंदोलनकारियों ने संबोधित किया।
पौधारोपण अभियान के 659 में दिन ।।। पौधे के साथ ज्ञापन।।। कार्यक्रम के तहत दिनेश गुरु नानी के नेतृत्व मेंउप जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन के साथ पौधा लेते हुए प्रभारी तहसीलदार डीडीहाट चंद्र प्रकाश ने कहा कि वह आंदोलनकारियों की भावनाओं को जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *