September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बोल्डर गिरने से क्षेत्र में सनसनी लोग डर के साए में

0
1003849950
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बोल्डर गिरा कार और मोटरसाइकिल हुई क्षतिग्रस्त

नैनीताल। सरोवर नगरी के तल्लीताल स्थित सिपाही धारा से नीचे कृष्णापुर दुर्गापुर जाने वाले मार्ग पर रोड पर लगी पहाड़ी से भूस्खलन होते हुए बोडर शाम लगभग 6:00 बजे अचानक गिरने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया। बता दें दो-तीन बोल्डर गिरे जिसमें से एक नीचे की ओर गया और एक वाहन खड़ी मारुति की बलेनो कार में जागीरा जिससे कार संख्या यू के 02-9779 के ऊपर गिरा और एक मोटरसाइकिल पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना को लेकर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। पूर्व सभासद डी एन भट्ट ने बताया इस मार्ग से लगभग चार से चार से साढे चार हजार की आबादी गुजरती है। और प्रशासन को पहले ही अवगत करा दिया था की पहाड़ी पर दरारें आ गई है और संबंधित विभाग को भी लेकिन संबंधी विभाग का कहना था जल्दी एक्सपर्ट बुलाएंगे एक्सपर्ट तो नहीं आए बोल्र्डर जरूर नीचे आ गए। दुर्गापुर जाने वाला एकमात्र रास्ता भी फिलहाल बंद हो गया है और लोग जोखिम डालकर बलिया नाले के रास्ते दुर्गापुर जा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है विभाग द्वारा पहाड़ी पर ड्रिल किया गया था जिस कारण पहाड़ी से चट्टानों में दरार आने की वजह आज यह घटना हुई समय रहते अगर संज्ञान ले लिया होता तो यह नुकसान नहीं होता और ना ही घटना होती। बता दें घटना के बाद क्षेत्र के लोग डर के साए में हैं और प्रशासन से मांग कर रहे हैं तत्काल संज्ञान लेकर पहाड़ी को हटाया जाए पहाड़ी से लगाते हुए ऊपर मकान भी है जिसमें दरार आने की बात कही जा रही है। जहां घटना हुई है वहां अगल-बगल रिहायशी क्षेत्र है अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो एक बड़ी दुर्घटना आगे हो सकती है। वह तो गनीमत रही कर की वजह से बोल्डर वहीं रोड पर रुक गया अगर नीचे जाता पहाड़ी से तो कई मकानों को अपनी चपेट में ले लेता। घटना किसी जानकारी मिलने पर थाना अध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंच गए थे। उनके द्वारा संबंधित विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई थी। जागो प्रशासन जागो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *