September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पर्यटन सीजन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने की एसएसबी की तैनाती

0
1003842530
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । पर्यटन सीजन में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की भीड़ और प्रभावित यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन ने एसएसबी की तैनाती कर दी है। सप्ताहांत में भारी पर्यटक दबाव के चलते शहर और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने पर यह फैसला लिया गया है।
बता दें कि संप्ताहंत पर नैनीताल समेत कैंची धाम और भवाली क्षेत्र में बढ़ती पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी है। जाम की स्थिति से निपटने और पर्यटकों को राहत देने के लिए पुलिस सुबह से ही प्रमुख मार्गों और चौराहों पर मुस्तैद नजर आई। रविवार को भी एसपी ट्रैफिक स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा नैनीताल समेत कैंची धाम, भवाली और आसपास के प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल व एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही हैए वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। पुलिस ने पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ ही सडक़ किनारे अनावश्यक वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। नैनीताल पुलिस ने पर्यटकों और आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की है।
फोटो लाईन ०३एनटीएल ११ से-खबर की फोटो

पुलिस के साथ भीड़ नियंत्रण व पार्किंग व्यवस्था संभालेंगे एसएसबी के जवान:एएसपी
नैनीताल । एएसपी डा.जगदीश चंद्रा ने बताया कि नैनीताल शहर में एसएसबी की दो प्लाटून और भवाली क्षेत्र में एक प्लाटून तैनात की गई है। जवान पुलिस के साथ मिलकर यातायात संचालन, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था संभालेंगे। इसके साथ ही चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में यातायात नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों का सहारा लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *