September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बी डी  अस्पताल में अन्य अस्पतालों से बुलाने पड़ रहे तकनीशियन

0
1003842532
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल ।  सरोवर नगरी में बी.डी. पांडे जिला अस्पताल नैनीताल में एकसरे तकनीशियनों  की चार धाम ड्यूटी और छुट्टी के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में स्वीकृत तीन पदों के सापेक्ष वर्तमान में केवल दो तकनीशियन तैनात हैं जबकि एक पद पहले से रिक्त चल रहा है।
बता दें कि जिला अस्पताल में एकसरे तकनीशियन के तीन पद स्वीकृत हैं। बीते लंबे समय से एक पद रिक्त चल रहा है जबकि दो पदों पर तकनीशियन तैनात हैं लेकिन इन दिनों एक तकनीशियन की ड्यूटी चार धाम में लगी है और दूसरे तकनीशियन छुट्टी पर हंै। इसके चलते अस्पताल में एकसरे सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कई बार दूसरे अस्पतालों से बुलाए जा रहे तकनीशियन के देर से पहुंचने के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और तीमारदारों को जांच के लिए काफी देर तक परेशान होना पड़ रहा है। खासतौर पर बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मामले में जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा.तरुण कुमार  टमटा ने बताया कि फिलहाल अन्य अस्पतालों से तकनीशियन बुलाकर व्यवस्था चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि रिक्त पद को भरने के लिए शासन स्तर पर पत्राचार भी किया गया है ताकि जल्द स्थायी समाधान हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *