September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मित्र पुलिस ने की ईमानदारी की मिसाल पेश

0
1003840181
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कांस्टेबल टीपी सतवंत ने लौटाया महिला का खोया मोबाइल

नैनीताल। सरोवर नगरी में यातायात ड्यूटी में नियुक्त कानि0टी0पी0 सतवंत की ड्यूटी रोडवेज बस स्टैंड पर लगी हुई थी। उसी दौरान एक महिला घबराई हुई अवस्था में ड्यूटीरत पुलिस कर्मी के पास पहुँची और बताया कि उसका मोबाइल फोन इंटरसिटी बस में छूट गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए यातायात कर्मी द्वारा तत्काल तत्परता दिखाते हुए मुंशी से बस का नंबर प्राप्त किया गया और संबंधित बस में जाकर खोजबीन की गई। कुछ ही समय में महिला का मोबाइल फोन सुरक्षित मिल गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40,000 बताई गई। ड्यूटी पर तैनात कर्मी द्वारा ईमानदारी का परिचय देते हुए मोबाइल फोन महिला को सकुशल वापस कर दिया गया। अपना खोया हुआ फोन पाकर महिला ने पुलिस की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया। बता दे लोग मित्र पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *