वाल्मीकि सभा नैनीताल के महासचिव दिनेश कटियार ने
संविदा सफाई एंव आऊटसोर्स कर्मचारियों एवं समस्त अस्थाई पर्यावरण मित्रों
के वेतन दरों में संशोधन कर पालिका से
805 रुपये प्रतिदिन किए जाने का अनुरोध किया

नैनीताल। सरोवर नगरी में नगर पालिका परिषद नैनीताल में कार्यरत संविदा सफाई एंव आऊटसोर्स कर्मचारियों एवं समस्त अस्थाई पर्यावरण मित्रों को संशोधित दरों के अनुसार वेतन दिए जाने के सम्बन्ध में दिनेश कटियार
महासचिव वाल्मीकि अवगत कराना है कि भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय, नई दिल्ली द्वारा एक अधिसूचना (S.O. 190 (E)) जारी की गई थी। इसमें सफाई श्रमिकों के मूल्य सूचकांक के आधार पर नगर पालिकाओं/नगर निगमों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारियों के वेतन दरों में संशोधन कर इसे 805 रुपये प्रतिदिन किए जाने का अनुरोध किया गया था, जो कि 6 फरवरी, 2026 से प्रभावी है। उत्तराखण्ड मुख्यालय देहरादून नगर निगम में भी दिनांक 29 अप्रैल, 2026 को उक्त मंत्रालय की अधिसूचना के क्रम में अस्थाई कर्मचारियों का वेतन 805 रुपये प्रतिदिन किए जाने को लेकर बोर्ड प्रस्ताव पारित हो चुका है।अतः महोदय आपसे विनम्र निवेदन है कि मेरे द्वारा किए जा रहे अनुरोध पर विचार कर नगर पालिका परिषद नैनीताल के अस्थाई कर्मचारियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए, कृपया बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर वेतन में 805 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी करने की कृपा करेंगें वाल्मीकि समाज नैनीताल आपका सदैव अभारी रहेंगा।




















