September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

काव्य सरिता में डूबे साहित्यकार:

0
1003835300
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पर ऑनलाइन हुई भव्य काव्य गोष्ठी

गुड़गांव नैनीताल। गत रात्रि 9 बजे वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच पर गुगल मीट के माध्यम से भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में संस्थापक डॉ नरेश नाज़, मुख्य अतिथि – राजेन्द्र निगम “राज”, वैश्विक अध्यक्ष, इंदू निगम और विशिष्ट अतिथि – आशा जाकड़ ‘आस’ अध्यक्ष मकाम मध्य प्रदेश उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गोष्ठी अध्यक्ष – सुशी सक्सेना मध्य प्रदेश-2 इकाई द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में आए दिग्गज और युवा कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के शुभारंभ में गोष्ठी अध्यक्ष सुशी सक्सेना ने सभी नवागंतुक कवियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। कवियों ने अपनी मधुर आवाज में रचनाएं प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। ​साहित्य समाज का दर्पण है और ऐसी गोष्ठियां न केवल भाषा को जीवित रखती हैं, बल्कि समाज को नई दिशा भी प्रदान करती हैं। काव्य गोष्ठी किसी भी साहित्य प्रेमी के लिए एक उत्सव के समान होती है, जहाँ शब्दों का जादू और भावनाओं का सैलाब एक साथ देखने को मिलता है। इस गोष्ठी में कवि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं, जैसे प्रेम, संघर्ष, प्रकृति और समसामयिक विषयों को सजीव कर देते हैं। एक अच्छी साहित्यिक कविता न केवल सुनने में मधुर होती है, बल्कि वह श्रोताओं के हृदय को झकझोरने और उन्हें गहराई से सोचने पर मजबूर करने की क्षमता भी रखती है।

प्रतिभागी रचनाकारों में डाॅ.शशि निगम उपाध्यक्ष मकाम इंदौर इकाई, डाॅ गायत्री शर्मा अध्यक्ष मकाम इंदौर इकाई, प्रभा तिवारी सदस्य मकाम इंदौर इकाई, श्रुति चौधरी सदस्य मकाम इंदौर इकाई, शोभा रानी तिवारी सचिव मकाम इंदौर इकाई, सीता सेन सदस्य मकाम इंदौर इकाई, लता सेन सदस्य मकाम इंदौर इकाई, संतोष तोषनीवाल सदस्य मकाम इंदौर इकाई आदि उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत में गोष्ठी अध्यक्ष सुशी सक्सेना ने मंच पर उपस्थित संस्थापक, विशिष्ट व मुख्य अतिथि सहित सभी साहित्यकारों व प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *