September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड 

0
1003834816
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सह प्रभारी, कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल ने

बढ़ती गैस कीमतों एवं आपूर्ति की समस्या को लेकर की चिंता

 कहां इससे घटेगा पर्यटन रेस्टोरेंट में आने वाले ग्राहकों की घटेगी संख्या 

नैनीताल। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड (नैनीताल) के सह प्रभारी कुमाऊँ मंडल अखिलेश सेमवाल ने बढ़ती रसोई गैस की कीमतों एवं समय पर गैस उपलब्ध न होने की समस्या पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गैस की आपूर्ति नियमित रूप से नहीं हो पा रही है और यदि गैस उपलब्ध भी हो रही है, तो उसके बढ़ते दामों के कारण व्यापारियों को भारी आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ रहा है। गैस कीमतों में लगातार वृद्धि के चलते होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को अपने मेन्यू के दाम बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

श्री सेमवाल ने आगे कहा कि यदि मेन्यू के दाम बढ़ते हैं, तो इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ेगा, जिससे रेस्टोरेंट में आने वाले लोगों की संख्या में कमी आ सकती है। इसका नकारात्मक प्रभाव होटल, रेस्टोरेंट एवं कैटरिंग कारोबार पर पड़ना निश्चित है।

अतः उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि गैस की किल्लत को दूर करते हुए कीमतों पर नियंत्रण किया जाए, ताकि व्यापारियों को राहत मिल सके और उनका व्यवसाय सुचारू रूप से चल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *