ग्राफि क एरा में प्लेसमेंट फेलिसिटेशन समारोह डिग्री से पहले नौकरी, छात्र व अभिभावक सम्मानित


भीमताल नैनीताल। ग्राफि क एरा हिल यूनिवर्सिटी में डिग्री से पहले प्लेसमेंट पाने वाले छात्र छात्राओं को भव्य फेलिसिटेशन समारोह २०२६ में सम्मानित किया गया। ग्राफिक एरा के चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं बल्कि एक नई यात्रा का आगाज है।
समारोह में वर्ष २०२६ में छात्र छात्राओं को ६१२ प्लेसमेंट ऑफर्स की ऐतिहासिक उपलबधि को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। भीमताल और हल्द्वानी परिसर के इन विद्यार्थियों ने डिग्री मिलने से पहले ही प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन प्राप्त कर सफलता का नया मानक स्थापित किया।कार्यक्रम में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा रही कर्णिका नेगी को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक १५२ प्राप्त करने पर १.५१,००० रुपएं0 की नकद राशि देकर सममानित किया गया। बीटेक सीएसई (२०२२-२०२६) बैच की भीमताल की छात्रा गुंजन भनवाल को एटलासियन में ६६.०१ लाख वार्षिक पैकेज प्राप्त करने पर ट्रॉफ ी एवं १,००,००० रुपएं0 की नकद राशि से सम्मानित किया गया। वहीं इसी बैच की भीमताल की छात्रा विभा चंदोला को गूगल में ५४.८४ लाख वार्षिक पैकेज मिलने पर ट्रॉफी एवं १ लाख000 की नकद राशि प्रदान की गई।इसके अतिरिक्त वैश्नवी करायत को बीएनवाई मेलॉन में २२ लाख, दिव्या शाह को जेपी मॉर्गन में १९.७५ लाख तथा १०0 विद्यार्थियों को इन्फोसिस में ११ लाख तथा दिया बिष्ट को नायका में १०0 लाख वार्षिक पैकेज पर चयनित होने के लिए सममानित किया गया।
समारोह में ग्राफिक एरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डा. कमल घनशाला ने अपने संघर्षपूर्ण सफ र को साझा करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि नौकरी जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं बल्कि नई यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर सीखने, कौशल विकास, ईमानदारी और कृतज्ञता के साथ आगे बढऩे का संदेश दिया।उन्होंने विद्यार्थियों को माता.पिता के त्याग का सम्मान करने और उनके आशीर्वाद को जीवन की सबसे बड़ी शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि आज का डिजिटल युग असीम अवसरों से भरा हैए इसलिए विद्यार्थियों को मजबूत नेटवर्क बनाकर दुनिया से जुड़े रहना चाहिए।
समारोह का संचालन श्री साहिब सबलोक ने किया। कार्यक्रम का समापन समूह छायाचित्र सत्र के साथ हुआए जिसमें विद्यार्थियोंए अभिभावकों और शिक्षकों ने सफलता के इन सुनहरे पलों को संजोया।




















