September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

डीएसए ने की खेल प्रशिक्षकों की तैनाती

0
1003824120
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

फुटबॉल एवं हॉकी हेतु गोविंद सिंह बोरा, क्रिकेट सौरभ सिंह रावत,

वॉलीबॉल नीरज सिंह बिष्ट,बास्केटबॉल प्रशिक्षक दीपक सिंह बिष्ट को तैनात किया गया

नैनीताल । सरोवर नगरी में डीएसए के महासचिव मनोज जोशी ने बताया कि डीएसए की ओर से नगर के निपुण, जरूरतमंद एवं मेधावी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने हेतु नि:शुल्क खेल प्रशिक्षण योजना प्रारंभ की जा रही है।
जोशी के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल जैसे प्रमुख खेलों में इच्छुक खिलाडिय़ों को नियमित एवं व्यवस्थित प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। खिलाड़ी पंजीकरण कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं जिससे उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इन खेलों के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती भी कर दी गयी है जिसके तहत फुटबॉल एवं हॉकी हेतु गोविंद सिंह बोरा,क्रिकेट सौरभ सिंह रावत,वॉलीबॉल नीरज सिंह बिष्ट,बास्केटबॉल प्रशिक्षक दीपक सिंह बिष्ट को तैनात किया गया है। जोशी ने बताया कि इस योजना का मुखय उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को आगे लाना है जो आर्थिक कारणों से उचित प्रशिक्षण एवं संसाधनों से वंचित रह जाते हैं। कहा कि चयनित खिलाडियों को आवश्यकतानुसार शैक्षिक सहायता, आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया जाएगा तथा खिलाडियों को आवश्यक खेल किट भी नि:शुल्क मुहैया कराई जाएगी। बोले कि यह पहल न केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम बनेगी तथा बल्कि नैनीताल को खेल क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जोशी ने योजना का लाभ उठाने की गुजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *