May 2, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

विद्यार्थी जीवन में सहजयोग ध्यान पद्घति का विशेष योगदान

0
1003822211
012 013
111 222 333

सेन्ट जोन्स स्कूल  में दी सहजयोग ध्यान की जानकारी

नैनीताल । विद्यार्थी जीवन में सकारात्मक सोच,अध्ययन में एकाग्रता व बेहतर स्वास्थ्य, सुख तथा शांति व मानसिक तनाव मुक्त जीवन शैली के लिए सहजयोग आज का महायोग
को सेन्ट जोन्स स्कूल नैनीताल में सहजयोग ध्यान की विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस मौके पर  कर्नल वीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि सहजयोग के नियमित ध्यान  से हमारे मनोवैज्ञानिक, शारीरिक, आध्यात्मिक समझ मे सुधार होता है, मानसिक संतुलन और निरोग शरीर मिलता है, ध्यान किया नहीं जा सकता। हम ध्यान की स्थिति में चले जाते हैं यह एक स्वत: होने वाली प्रक्रिया है। कहा कि व्यक्ति के विचार या तो भूतकाल में रहते हैं या भविष्य काल में। कहा कि जब हम अत्यधिक भूतकाल या भविष्य काल के विचारों में चले जाते हैं तो हमारे शरीर में तनाव आ जाता है और हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक असंतुलन आ जाता है। कहा कि श्री माताजी निर्मला देवी द्वारा बताएं सहजयोग ध्यान करने से हम स्वयं ही निर्विचार अवस्था को प्राप्त कर जाते हैं और वर्तमान की स्थिति में आ जाते हैं।
अंत में उपस्थित  विद्यार्थी,टीचर्स व समस्त स्टाफ को कुंडलिनी जागरण व अपने आत्म साक्षात्कार की अनुभूति हुई। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या विनीता रावत, उपप्रधानाचार्य पूनम बिष्ट समेत ज्योति त्रिपाठी, अनीता बोरा, किरन मेर व समस्त कार्यालय स्टाफ ,चिकित्साधिकारी डा.वीरेन्द्र मिश्रा,राज्य नारी सशक्तिकरण समन्वयक श्रीमती तृप्ति तिवारी व दिव्या आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *