September 22, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003819693
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq

शहीद स्मारक परिसर में एक पौधा राजेश मेहता ने किया धरती मां के नाम

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 655वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 655वे दिन विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल के कनालीछीना क्षेत्र के राजेश मेहता के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर दिनेश गुरु रानी ने कहा कि मजदूरों ने श्रम हितों की रक्षा के लिए श्रम कानून बनाकर बहुत बड़ा कार्य किया जिसके लिए उन्हें शहादत भी देनी पड़ी हम सभी उनको नमन करते हैं।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि आज उत्तराखंड क्रांति दल कार्यालय में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए वंचित आंदोलनकारियों की बैठक आहूत की गई जिसमें सभी ने एक स्वर में राज्य आंदोलन कार्यों का शीघ्र चिनहिकरण करने की मांग की।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जो 680 लोगों की सूची जारी की गई है उसका पूरजोर और विरोध किया जाएगा उन्होंने कहा कि 2017 से 2021 तक जितने लोगों ने भी आवेदन किए थे उन सभी के नाम सूची में शामिल होने चाहिए ताकि तहसील प्रशासन उन नामों पर कार्रवाई करने के बाद जिला प्रशासन को भेजें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीडीहाट मुख्यालय में भी एक बैठक की जाएगी इसके बाद उप जिलाधिकारी डीडीहाट को अपनी भावनाओं से अवगत कराया जाएगा।
आज की बैठक में गोविंद सिंह रावत,राजेश मेहता,राजेंद्र धामी, सुनील शाह मदन पोखरिया भगवान सिंह अलमिया, दीवान सिंह मेहता चंद्रशेखर कापड़ी, राम सिंह जनार्दन उप्रेती,चंद्रशेखर पुनेरा जगत सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह धारियाल,, दिलीप धामी गोविंद सिंह बिष्ट, सहित कई आंदोलनकारी उपस्थित रहे।
दिनेश गुरु रानी ने कहा कि मूनाकोट को मजबूत करने के लिए त्रिलोक सिंह धरियाल को उत्तराखंड क्रांति दल मूनाकोट का अध्यक्ष बनाया गया।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *