September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल के मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ भेजा गया रेस्क्यू सेंटर रानीबाग

0
1003791467
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड के ग्राम पंचायत मोरा के पास मंगलवार की सुबह वन विभाग की ओर से लगाए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ। तेंदुए के पिंजरे में कैद होने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी।
भीमताल के बलॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में लगातार तेंदुए देखे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों ज्योली और भद्ययूनी में वन्य जीव के हमले से दो लोगों की मौत हो चुकी है, ऐसे में ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि ऐसे में एक तेंदुए के कैद होने के बाद भी ग्रामीणों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त के साथ पिंजरे लगाए रखने को कहा है।
मामले में नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार ने कहा कि मंगलवार को पकड़े गए तेंदुए को रानीबाग रेस्कयू सेंटर भेजा गया है साथ ही वन कर्मियों की टीम क्षेत्र में गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि आदमखोर वन्य जीव को पकडऩे के लिए भी विभाग के स्तर से कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *