September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभाग द्वारा टीवी,प्रसव व लिंगानुपात व शिशु हेल्थ को लेकर हुई बैठक

0
1003791159
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । पंचायती राज विभाग,आईसीडीएस विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त बैठक  मुखय चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई  जिसमें मुखय रुप से टीवी मुक्त भारत अभियान तथा संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात व किलकारी योजना व कृमि मुक्ति दिवस पर चर्चा की गई।
बैठक में डॉ. संजीव खर्कवाल (अपर मुखय चिकित्साधिकारी) द्वारा पंचायत राज एवं आईसीडीएस विभाग से अपेक्षा की गई की ग्रामों में घर पर हो रहे प्रश्नों की जटिलता के विषय में लोगों को अवश्य जागरूक किया जाए। ग्राम स्तर पर आयोजित बैठकों में ग्राम प्रधानों  तथा ग्राम पंचायत सदस्यों के माध्यम से जानकारियां प्रदान करते हुए अस्पताल में हो रहे प्रसवों  के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के विषय में बताया जाए। कहा कि ७ मई को समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के साथ आंगनबाडिय़ों में आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस के विषय में बताते हुए कहा गया कि एक व दो वर्ष के बच्चों को आधी गोली एल्बेंडाजोल और तीन वर्ष से १९ वर्ष तक के बच्चों को पूरी गली एल्बेंडाजोल की दी जानी है। जो बच्चे ७ मई  को छूट जाते हैं उन बच्चों को माप अप डे  १४मई  को यह गोलियां स्कूलों और आंगनबाड़ी के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
बैठक में डीटीओ डॉ राजेश ढक़रियाल ने अपेक्षा की कि टीवी मुक्त अभियान के तहत लगाई जा रहे शिविरों में पूर्ण सहयोग करें।किलकारी कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु विभागीय समन्वय की बात को आगे बढ़ाते हुए मदन मेहरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक व पंकज तिवारी जिला डाटा मैनेजर द्वारा बैठक में चर्चा के दौरान बताया कि  भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए जनपद नैनीताल में विभागीय समन्वय की शुरुआत की गयी है।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, कार्यक्रम अधिकारी किलकारी मनोज सिंह, पंचायती विभाग से पूजा मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश डसीला तथा बसंत गोस्वामी आदि  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *