April 28, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

प्रतिष्ठित लॉगव्यू पब्लिक स्कूल मे

0
1003785071
012 013
111 222 333

पी0बी0 पाण्डे ऑरेटर ऑफ द ईयर समारोह का हुआ आयोजन

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित लॉगव्यू पब्लिक स्कूल के प्रांगण मे ’’पी0बी0 पाण्डे ऑरेटर ऑफ द ईयर 2026’’ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया व विषय ’’द कॉस्ट एण्ड इपैक्ट ऑफ कान्फिलिक्ट: बियान्ड द बैटलफिल्ड – ए केस स्टडी ऑफ यूस-इरान-इजराइल’’ ;(The Cost and Impact of Conflicts: Beyond the Battlefield – A Case Study of US–Iran–Israel Tensions) विषय पर अपने विचार भाषणों के माध्यम से प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के अंत मे निर्णायक मण्डल द्वारा उत्कृष्ट तीन प्रतिभागियों का चयन किया गया जिसमें लेक्स इण्टरनेशनल भीमताल के सागनिक डे को प्रथम पुस्कार, 3000 रू0, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी प्रदान की गयी। द्वितीय स्थान पर गुरूकुल इण्टरनेशनल स्कूल हल्द्वानी की छात्रा नाविका जोशी एवं हरमन माइनर स्कूल भीमताल की माहीरा हुसैन रही तथा तृतीय स्थान पर लॉगव्यू पब्लिक स्कूल नैनीताल के हार्दिक बर्गली रहे। निर्णायक मण्डल में प्रो0 हरिप्रिया पाठक डी0 एस0 बी0 कैम्पस तथा प्रो0 अस्मिता बजाज रहे। कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों से आये हुए प्रतिभागी, अध्यापक/अध्यापिकाऐं, लॉगव्यू पब्लिक स्कूल की संरक्षिका व निदेशक सुनीता त्रिपाठी, प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र त्रिपाठी उप प्रधानाचार्या कविता सनवाल, छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं कर्मचारी मौजूद थे।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *