September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मुक्तेश्वर में तीन दिवसीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का हुआ  समापन

0
1003779746
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धारी नैनीताल । आइसीएआर इंडियन वेटरिनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट आईवीआरआई मुक्तेश्वर में विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर चल रहे  तीन दिवसीय दिवसीय  आयोजित कार्यक्रम का समापन सोमवार को किया गया।  कार्यक्रम की थीम पशु चिकित्सक: भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक रखी गई। आयोजन स्वर्ण जयंती भवन ऑडिटोरियम मुक्तेश्वर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में केंद्रीय विद्यालय मुक्तेश्वर के विद्यार्थियों के लिए रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । सोमवार को संस्थान गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  इसके बाद किसानों के लिए किसान गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें पशु रोग निगरानी, शीघ्र पहचान, प्रबंधन तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विषयों पर विशेषज्ञ व्याखयान दिए गए। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों और पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक जानकारी मुहैया कराई गई।संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक उद्घाटन संबोधन दिया।  मुखय अतिथि मुखय पशु चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. धीरज चंद्र जोशी ने किसानों को संबोधित किया साथ ही एससीएसपी योजना के अंतर्गत किसानों को उपयोगी सामग्री भी वितरित की गई।
समारोह में रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एवं अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।  कार्यक्रम में मुखय अतिथि सीवीओ डॉ धीरेश चन्द्र जोशी रहे। प्रधान वैज्ञानिक डॉ शेर सिंहए समन्वयक डॉ नीतीश सिंहए वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सी एल पटेल, सीवीओ डॉ धीरेश चन्द्र जोशी, आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. यशपाल सिंह मलिक तथा डॉ अमूल गुरव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *