September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कोमोडोर बाल राजेश सिंह ने किया सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का वार्षिक निरीक्षण

0
1003777339
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल भवाली । ग्रुप कमांडर एनसीसी ग्रुप मुख्यालय नैनीताल कोमोडोर बाल राजेश सिंह द्वारा सोमवार को स्वतंत्र इकाई कंपनी एनसीसी सैनिक स्कूल घोड़ाखाल का वार्षिक निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के एनसीसी छात्रों द्वारा कोमोडोर बल राजेश सिंह को गार्डन ऑफ़ ऑनर दिया गया, इसके उपरांत सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के बैंड द्वारा अपना प्रदर्शन किया गया कोमोडोर बाल राजेश सिंह द्वारा स्वतंत्र इकाई कंपनी का निरीक्षण कर उनके द्वारा एनसीसी के प्रशिक्षण में किए गए कार्यों के लिए उनको बधाई दी गई एवं भविष्य के प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई।
इस अवसर पर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल स्वतंत्र इकाई सीसी की कमान अधिकारी कमांडर अर्चना चौधरी द्वारा ग्रुप कमांडर एवं उनकी पत्नी का स्वागत किया गया एवं उनका स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्र इकाई कंपनी के प्रधान सहायक गोपाल दास एवं सूबेदार राजेंद्र सिंह, नायब सूबेदार ललित मोहन कांडपाल, नंदन सिंह मेवाड़ी एवं नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *