September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मनोरा वन रेंज के अधिकारी व कर्मी मानव वन्य जीव संघर्ष और वनों में लग रही आग को रोकने में जुटे

0
1003770722
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल वन प्रभाग के तहत मनोरा वन क्षेत्र के वन क्षेत्राधिकारी श्री नितिन पंत के दिशा निर्देशन में रेंज के सभी कर्मी मानव वन्य जीव संघर्ष तथा फ ायर सीजन के दौरान वनों में लग रही आग की दोहरी चुनौतियों से सामना कर रहे हैं।
बता दें मनोरा रेंज के समस्त स्टाफ  को दिन.रात मानव वन्य जीव संघर्ष कम करने हेतु प्रचार प्रसार तथा वनों में आग न लगने हेतु समस्त वन दरोगाओं, वन आरक्षियों, बीट वाचरों, उपनल श्रमिकों तथा फ ायर वाचरो को दिशा निर्देश दिए हैं कि दिन रात एक करके अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहे। वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत द्वारा रेंज अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में टीम लीडर भेजे जा रहे हैं जिसमें वन दरोगा राजेंद्र करायत, सुरेश जोशी, दया किशन तिवारी,  तिरेंद्र कुमार, दुर्गा दत्त मेलकानी, रणजीत सिंह थापा, राजेंद्र जोशी आदि कई लोग शामिल हैं।टीम द्वारा ग्राम ज्योली, रानी बाग, सूर्याजाला, डोलमार, दो गांव, आम पड़ाव, जोलीकोट, चोपड़ा, भलयूटी, देवीधुरा, चरता, गेठिया आदि गांवों में गस्त तथा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *