September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित

0
1003767667
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

03 दिवसीय 23वीं पुलिस हॉकी प्रतियोगिता मैं

आईआरबी प्रथम ने फाइनल मुकाबला 11-02 से जीत का परचम लहराया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है

हल्द्वानी नैनीताल। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित 03 दिवसीय 23वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस हॉकी प्रतियोगिता-2026* का समापन समारोह आज गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन और फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि जिला जज नैनीताल, प्रशान्त जोशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी टीमों का एकत्रीकरण किया गया, जिसके उपरांत मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, परिचय एवं स्थान ग्रहण कराया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त किया गया तथा हॉकी की फाइनल प्रतियोगिता प्रारंभ कराई गई। फाइनल मैच 46वीं वाहिनी पीएसी ने आईआरबी प्रथम के मध्य खेला गया जिसमें आईआरबी प्रथम ने फाइनल मुकाबला 11-02 से जीत का जीत का परचम लहराया और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की है। इस दौरान
आयोजन सचिव डॉ. मंजूनाथ टी.सी., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा प्रतियोगिता की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरण किया गया तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नानुसार रहे—

तृतीय स्थान: जनपद उधमसिंह नगर
द्वितीय स्थान: आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव
प्रथम स्थान: 46वीं वाहिनी पीएसी बेस्ट गोलकीपर:* कानि० अमित लटवाल, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर
बेस्ट डिफेंडर पीसी विजय मोहन, आईआरबी द्वितीय देहरादून, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट कानि० विक्रम सिंह, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर,
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। समापन अवसर पर आयोजन सचिव द्वारा मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्तराखण्ड पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर मुख्य अतिथि* को सौंपा गया तथा ध्वज को आयोजन सचिव के माध्यम से सुरक्षित रखा गया। डॉ जगदीश चंद्र,पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल,
श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,
श्री अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी,
श्री हरकेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन,
श्री ज्ञानेंद्र उप्रेती निरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल,श्री दिनेश फर्त्याल प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा,
श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी,
श्री विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम,
श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी,
महिला उप निरीक्षक कुमकुम दैनिक मंच संचालन
फायर स्टेशन हल्द्वानी,
बेस चिकित्सालय हल्द्वानी,
सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी,
जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल,
नगर नियंत्रण कक्ष हल्द्वानी,
समारोह का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया तथा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागी टीमों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बता दे पूरा कार्यक्रम का संचालन रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक पुलिस खेल नोडल अधिकारी संचार नैनीताल, के कुशल नेतृत्व एवं हरकेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल के द्वारा संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *