September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत-बोले: २०२७ के विस चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह

0
1003761945
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

-बंगाल व तमिलनाडु में भाजपा को मिलेगी पराजय

नैनीताल । सरोवर नगरी में सूबे के पूर्व मुखयमंत्री हरीश रावत शनिवार को पहुंचे। राज्य अतिथि गृह पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व सीएम रावत ने कहा कि २०२७ में होने जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफ ी उत्साह है, लोगों में कांग्रेस पार्टी के लिए रुझान दिखाई दे रहा है वही बीजेपी से नाराजगी दिखाई दे रही है। कहा कि सरकार का बर्ताव साफ उभरकर नजर आ रहा है जिसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा। कहा कि कांग्रेस के लिए लोगों के ऐतिहासिक रुझान पर निर्भर करते हैं।
कहा कि भाजपा ने झूठ बोला सांप्रदायिक डिवीजन को नया रूप दिया वही एक सबसे बढ़ा कारण रहा, भाजपा एक बार फिर उसी तरह का झूठ बोलेगी भाजपा को पराजित ही नही करना है बल्कि झूठ, छल से भी सावधान रहना है। कहा की यह परिसीमन विधेयक था जिसे बीजेपी ने महिला विधेयक के साथ जोड़ दिया, जिसमें उत्तराखंड में जनसंखया के साथ साथ क्षेत्रफल का भी ध्यान रखा जाएं। हरीश रावत ने कहा प्रधानमंत्री अन्य राज्यों से भी वार्ता करें समन्वय बनाए तब जाकर यह बिल पास करें।
पूर्व सीएम रावत ने कहा कि ५४३ सदस्यों की लोकसभा है उसमें से एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षण कर दें, कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब में २०२७ में चुनाव होने हैें। कहा कि उत्तराखंड0 विधानसभा में ७० सीटें है उसमें ३३ प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया जाएं। कहा कि बंगाल जीतेगा ममता बनर्जी बहुमत ला सकती है लेकिन बंगाल में भाजपा पराजित हो रही है इसके साथ ही तमिलनाडु में भी भाजपा पराजित होगी, केरल, असम में कांग्रेस जीतेगी। कहा कि भाजपा अपनी सभी सीमाओं को पार कर चुकी है। उन्होंने दावा किया कि २०२७ में कांग्रेस की सरकार आएगी, कहा की मतभेद कांग्रेस के रास्ते में नहीं आएगी।
इससे पूर्व नगर कांग्रेस कमेटी के नव नियुकत अध्यक्ष सचिन नेगी के नेतृत्व में पालिकाध्यक्ष डा.सरस्वती खेतवाल,पूर्व नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल समेत शिवम बजाज, धीरज बिष्ट, राजेन्द्र व्यास,भूपेंद्र सिंह बिष्ट,शार्दुल नेगी,अंकित चंद्रा, भैय्यू सती, मन मोहन कनवाल, मुकेश मेहरा, पी.के.शर्मा समेत कई कांग्रेसियों ने पूर्व सीएम रावत का भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *