वाल्मीकि सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधायक सरिता ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई

नैनीताल । वाल्मीकि सभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ।
बता दें मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या ने शपथ ग्रहण समारोह में सभी पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई। यहां विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शीलू कुमार भी उपस्थित रहे।
वाल्मीकि सभा के चुनाव विगत ५ अप्रैल को पालिका सभागार में संपन्न हुए थे जिसमें अध्यक्ष पद पर गिरीश भैया और सचिव पद पर दिनेश कटियार ने जीत हासिल की थी वहीं उपाध्यक्ष पद पर संजय सौदा और उपसचिव पद पर अभिषेक मुल्तानिया विजेता रहे थे। इन सभी पदाधिकारियों ने शनिवार को अपने पद की शपथ ग्रहण की और अपने क र्तव्यों का निष्ठा के साथ पालन करने का प्रण लिया।
इस दौरान सभासद गजाला कमाल, भगवत रावत, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, सुरेंद्र कुमार सहित सभा के सदस्य व अन्य लोग मौजूद रहे।




















