September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सैनिक स्कूल के छात्र-छात्राओं का दबदबा

0
1003762360
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

इंटर के छात्र सुमित सिंह फत्र्याल ने वरियता सूची में पाया २५वॉ स्थान

नैनीताल । सरोवर नगरी में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर के तत्वावधान में आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में नैनीताल के ७ स्कूलों में अबकी बार नगर के प्रतिष्ठित भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय के छात्रों का दबदबा देखने को मिला, स्कूल के मेधावी छात्र सुमित सिंह फत्र्याल (९२.४ फीसदी अंक) ने इंटर में प्रदेश की वरियता सूची में २५वॉ स्थान हासिल किया, वही मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज तथा राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ तथा कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज के परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में दूसरे स्थान पाने में कामयाबी हासिल की। अन्य स्कूलों का परीक्षा परिणाम मिला जुला रहा।
नगर के शहीद मेजर राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य आर.एस.अधिकारी के मुताबिक हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत १४ छात्रों में से ७ ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें सभी छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए वहीं इंटर में पंजीकृत १९ छात्रों में से १५ ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें से १५ ने परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षाफल ७९ फीसदी रहा जबकि इंशाक कुमार ने ७७.४ फीसदी अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने सभी उत्तीर्ण छात्रों को कालेज परिवार की ओर से बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की।
नगर के बिशप शॉ इंटर कालेज प्रबंधन से मिली जानकारी के मुुताबिक कालेज का बोर्ड परीक्षा का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इंटर में कार्तिकेय शर्मा ने ८०.६ फीसदी अंक अर्जित कर प्रथम, स्वर्णिमा पांडे ने ७९.६ फीसदी अंक लेकर द्वितीय जबकि शगुन हर्नवाल ने ७८ फीसदी अंक अर्जित कर तीसरा स्थान पाया वहीं हाईस्कूल में सौरभ तिवारी ने ८२ फीसदी अंक लेकर प्रथम, दक्ष टमटा ने ८०.८ फीसदी अंकों के साथ द्वितीय वहीं ७६.६ फीसदी अंक लेकर अंकित नैनवाल तीसरे स्थान पर रहे। कालेज की प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने उत्तीर्ण बच्चों को बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सीआरएसटी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पांडेय के मुताबिक इंटर में १८ छात्रों में से १० उत्तीर्ण हुए जिसमें से ५ ने प्रथम जबकि शेष ५ द्वितीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की,इनमें से अजय सिंह फत्र्याल ने सर्वाधिक ७२.२ फीसदी अंक हासिल किये वहीं लककी कोहली ६९ फीसदी अंक अर्जित कर दूसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल में १४ छात्रों में से ६ ने परीक्षा उत्तीर्ण की, परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत ४३ रहा। हाईस्कूल में ५ ने द्वितीय तथा एक ने तृतीय श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। पांडेय ने सभी उत्तीर्ण छात्रों को कालेज परिवार की ओर से बधाई दी है।
नगर के भारतीय शहीद सैनिक स्कूल के प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता के मुताबिक हाईस्कूल परीक्षा में पंजीकृत १३८ परीक्षार्थियों में से १२८ उत्तीर्ण हुए जिसमें से १४ परीक्षार्थी ससममान सहित वहीं ३४ ने प्रथम, ५८ ने द्वितीय तथा २२ ने तृतीय स्थान अर्जित किया। उत्तीर्ण प्रतिशत ९२.७ रहा। हाईस्कूल में रश्मि नयाल ने ५०० में से ४२८ (८५.६ फीसदी),हर्षिता रौतेला ने ५०० में से ४१८ (८३.६ फीसदी), नीलांशी टोलिया ने ५०० में से ४१५ (८३ फीसदी), अभिमन बिष्ट ने ५०० में से ४०८ (८१.६ फीसदी) तथा आयुष मेहरा ने ५०० में से ३९३ (७८.६ फीसदी) अंक अर्जित कर स्कूल का गौरव बढ़ाया,वहीं इंटर में पंजीकृत १७२ में से १६६ परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिसमें २१ ने ससममान परीक्षा उत्तीर्ण की वहीं ८१ ने प्रथम, ६४ ने द्वितीय स्थान पाया उत्तीर्ण छात्रों का प्रतिशत ९२.७ फीसदी रहा। इंटर में राज्य की वरियता सूची में सुमित फत्र्याल ने २५वॉ स्थान अर्जित कर कालेज व शहर का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया उन्होंने ५०० में से ४६२ अंक (९२.४ फीसदी) हासिल किए। इसके अलावा सौरभ कुमार ने ५०० में से ४५६ (९१.२ फीसदी),कृतिका ने ५०० में से ४४६ (८९.२ फीसदी), सुनैना ने ५०० में से ४४० (८८ फीसदी),काव्या जोशी ने ५०० में से ४३६(८७.२ फीसदी),ममता भंडारी ने ५०० में से ४२७ (८५.४ फीसदी),जगदीश बिष्ट ने ५०० में से ४१३ (८२.६ फीसदी),वैभव रजवार ने ५०० में से ४१० (८२ फीसदी),विकास जोशी ने ५०० में से ४०९ (८१.८ फीसदी) जबकि अनिता तिवारी ने ५०० में से ४०७ (८१.४ फीसदी)अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य मेहता समेत प्रबंधक एडवोकेट ज्योति प्रकाश समेत कालेज परिवार ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज की प्रधानाचार्या शबनम अहमद के मुताबिक हाईस्कूल में पंजीकृत ३६ में से ३५ ने परीक्षा दी जिसमें से सभी छात्राएं उत्तीर्ण हुई वही ४ छात्राओं ने ससममान परीक्षा उत्तीर्ण की वहीं १८ प्रथम तथा १७ ने द्वितीय स्थान पाया। परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा, जिसमें सारा परवीन ने ५०० में से ४५० (९० फीसदी), हर्षिता सिलेलान ने ५०० में से ३९८ (७९.६ फीसदी) तथा ज्योति बिष्ट ने ५०० में से ३९३ (७८.६ फीसदी) अंक अर्जित किए। इंटर में पंजीकृत ५५ में से सभी ने परीक्षा देकर सभी उत्तीर्ण हुई जिसमें से १६ ने ससममान सहित परीक्षा उत्तीर्ण की वहीं ३१ प्रथम तथा ८ ने द्वितीय श्रेणी अर्जित की,वरियता सूची में स्थान पाने वालों में आकांक्षा शर्मा ने ५०० में से ४४५ (८९ फीसदी), विनीता बिष्ट ने ५०० में से ४३८ (८७.६ फीसदी) तथा ममता बिष्ट ने ५०० में से ४३५ (८७ फीसदी) शामिल रही। कालेज के प्रबंधक विनय साह, प्रधानाचार्या शबनम अहमद समेत कालेज परिवार ने कालेज का फरीक्षाफल शत प्रतिशत रहने पर सभी बच्चों के साथ ही उनके गुरुजनों को बधाई दी। इस खुशी के विशेष मौके पर स्कूल परिसर में मिष्ठान भी वितरित किया गया।
राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ की प्रधानाचार्या तारा बोरा के मुताबिक हाईस्कूल में पंजीकृत १९ में से १८ परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें १६ उत्तीर्ण हुए जिसमें १ ने प्रथम, १० ने द्वितीय व ५ ने तृतीय स्थान हासिल किया वहीं उत्तीर्ण प्रतिशत ८८.८९ फीसदी रहा। कोमल नाज ने सर्वाधिक ७१.६ फीसदी अंक अर्जित कर पहला स्थान पाया। इंटर में पंजीकृत २५ में से २४ ने परीक्षा दी जिसमें से २२ उत्तीर्ण हुए जिसमें १५ ने प्रथम, ७ ने द्वितीय स्थान पाया। उत्तीर्ण प्रतिशत ९१.६७ रहा। बताया कि स्कूल स्तर पर ८३.२ फीसदी अंक लेकर अर्जुन त्यागी पहले, मो.इमरान ७९ फीसदी अंक लेकर दूसरे जबकि रोशन सिजवाली ७५.४ फीसदी अंक लेकर तीसरे जबकि तीन छात्र ससमान उत्तीर्ण हुए। प्रधानाचार्या तारा बोरा समेत कालेज परिवार ने उत्तीर्ण छात्रों को बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कुंदन लाल साह ट्रस्ट नगर पालिका बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्या नीतू रावत के मुताबिक हाईस्कूल में पंजीकृत ११ में से १० ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें से नीमा बिष्ट ने ६९.८ फीसदी अंक लेकर पहला, प्रियांशी ने ६० फीसदी अंक अर्जित कर दूसरा व ५६.८ फीसदी अंक पाकर शिफा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। इंटर में पंजीकृत १४ में से १३ ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें चंद्रिका ने ७३.४ फीसदी अंकों के साथ प्रथम, खुशनुमा ने ७०.२ फीसदी अंक लेकर द्वितीय जबकि ५९.६ फीसदी अंक लेकर खुशबू आर्या ने तीसरा स्थान अर्जित किया। प्रधानाचार्या नीतू रावत समेत कालेज परिवार ने उत्तीर्ण छात्राओं को बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
दूसरी ओर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भवाली की छात्राओं का परिषदीय परीक्षा में शत प्रतिशत प्रदर्शन रहा। इंटरमीडिएट में ८८ फीसदी अंक लाकर आशिका बैरवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल ४८ से अधिक बालिकाओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सात से अधिक छात्राएं विशिष्ट उपलबधि के साथ उत्तीर्ण हुई। हाई स्कूल में भी बालिकाओं ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया,८० फीसदी से अधिक अंक लाकर मानसी ने विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डा.रेखा आर्य तथा समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *