September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003746362
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

उपेंद्र व अंजली ने परिणय सूत्र में बधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 647वे दिन भी जारी रहा । पौधारोपण अभियान के 647वे दिन पौधारोपण अभियान को विवाह समारोह से जोड़ते हुए डीडीहाट में डीडीहाट निवासी पूर्व बैंक अधिकारी रूद्र सिंह रावत के पुत्र उपेंद्र व अंजली ने परिणय सूत्र में बधने के बाद एक पौधा धरती मां की नाम के तहत परिणय पौध लगाया। उपेंद्र व अंजलि ने कहा कि वह अपने हर सालगिरह पर पौधा लगाएंगे व इस पौधे की देख-देख करेंगे। रूद्र सिंह रावत ने कहा कि विवाह समारोह में पौधारोपण करना सौभाग्य की बात है ।इस अवसर पर शोभा रावत ,जिला पंचायत सदस्य कमला चूफाल, मीना डसीला, राजेंद्री भंडारी ,उषा शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वही डीडीहाट निवासी उमेश कापड़ी के पुत्र गौरव व दिशा ने परिणय सूत्र में बधने के बाद एक पौधा धरती मां के नाम के तहत परिणय पौध लगाया। गौरव व दिशा ने कहा कि वह इस पौधे की देखभाल करेंगे व अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगे। उमेश कापड़ी ने कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर समाजसेवी मुन्ना सिंह मर्तोलिया, डीडीहाट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह गौरव पांडे उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *