September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गुरुरानी के अनूठे अभियान में

0
1003746356
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

छात्र-छात्राओं, गुरुजनों, अभिभावकों, ग्रामीणों को लगभग 400 पौधों का वितरण किया

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 648 वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 648 वे दिन पौधारोपण अभियान को विद्यालयों से जोड़ते हुए मेरा पौधा मेरा परिवार कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सानदेव मैं छात्र-छात्राओं, गुरुजनों, अभिभावकों, ग्रामीणों को लगभग 400 पौधों का वितरण किया गया। दिनेश गुरुरानी द्वारा हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। छात्र छात्राओं , अभिभावकों , गुरुजनों द्वारा इन पौधों को अपने घर के परिसर में रोपित किया जाएगा। और इनका वृक्ष बनने तक संरक्षण करेंगे। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधे उद्यान विभाग द्वारा दिए गए हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, डॉक्टर लोकेश डसीला ,मंजुल कुमार सिंह, पुष्पा, कमलेश, दीपा नेगी, लक्ष्मण सिंह उपस्थित रहे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुनील शाह ,गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *