September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रदेश चुनाव प्रभारी रावेल सिंह ने जिला अध्यक्ष को पत्र भेजकर

0
1003745569
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आगामी चुनाव संपन्न कराने मैं असमर्थता जताते हुए चुनावी प्रक्रिया से दिया त्यागपत्र

कहां प्रदेश स्तर पर अपने दायित्वों की अत्यधिक व्यस्तता के कारण है चुनावी प्रक्रिया करने में असमर्थ

स्वयं करें या ऑब्जर्वर बनाकर कराये चुनाव

नैनीताल। सरोवर नगरी में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई (तल्लीताल,नैनीताल)के आगामी चुनाव को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने
रावेल सिंह आनंद 
प्रदेश चुनाव प्रभारी
प्रांतीय  उद्योग व्यापार ने चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप थी। इनके द्वारा सदस्यता प्रभारी आंचल पंत को बनाया था और उनके द्वारा समय सीमा निर्धारित कर व्यापारियों के पंजीकरण कर कार्य पूर्ण कर लिया था। उसके बाद आंचल पंत ने भी कार्य पूर्ण करने के पश्चात दस्तावेज प्रदेश चुनाव प्रभारी को सौंप दिए थे उसके बाद प्रदेश प्रभारी रवेल सिंह द्वारा जगदीश शाह को चुनाव प्रभारी बनाया गया और उन्होंने भी समय सीमा तय कर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कर ली। रवैल सिंह आनंद का कहना है मुझे प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा द्वारा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल में प्रदेश चुनाव प्रभारी के रूप में प्रदेश की समस्त इकाइयों के चुनाव संबंधी कार्यों का विधिवत लेखा-जोखा रखने एवं उन्हें सफलतापूर्वक संपन्न कराने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। और आपके द्वारा मुझे जिले की एक नगर इकाई में चुनाव संपन्न कराने हेतु सहयोग का आग्रह किया गया था। नगर निवासी होने तथा स्थानीय परिस्थितियों से भली-भांति परिचित होने के कारण मैंने आपके अनुरोध को स्वीकार करते हुए सदस्यता अभियान को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।वर्तमान में प्रदेश स्तर पर अपने दायित्वों की अत्यधिक व्यस्तता के कारण मैं नगर इकाई के आगामी चुनाव संचालन हेतु अपेक्षित समय देने में असमर्थ हूँ। अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि कृपया आगे की चुनाव प्रक्रिया का संचालन आप स्वयं करें अथवा किसी उपयुक्त ऑब्जर्वर की नियुक्ति कर इस कार्य को पूर्ण कराने की कृपा करें। उनका कहना है। और उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी को भी पत्र लिखकर अवगत करा दिया है कि आगे की चुनावी प्रक्रिया जिला अध्यक्ष के निर्देशन के अनुसार वह करें। उन्होंने समय का अभाव बताते हुए इस जिम्मेदारी आगे ना उठाने को लेकर जिला अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *