September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भीमताल ब्लाक प्रमुख डा.बिष्ट ने किया फूड वैन का शुभारंभ

0
1003741138
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नैनीताल जिले के विकास खण्ड भीमताल के ज्योलीकोट में फूड वैन का शुभारंभ  ब्लाक प्रमुख डा. हरीश सिंह बिष्ट द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंदों को भोजन मुहैया कराना और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देना है।
 बता दें इन फूड वैन के संचालन से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा वहीं स्थानीय उत्पादों को भी एक बड़ा मंच मिलेगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा मिलेगा।यह पहल स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसरों को बढ़ाने तथा उद्यमिता को सशक्त करने तथा समुदाय को सतत आय के स्रोतों से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।फूड वैन का संचालन महिला समूह के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा जिससे महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इस पहल से अप्रत्यक्ष रूप जैसे  ग्रामीण के स्थानीय उत्पाद जैसे ताज़ी सबजियां,दाले तथा मसाले इत्यादि से ग्रामीण आजीविका को भी बढ़ावा मिलेगा। जनपद में अन्य स्थानों पर भविष्य में ९ फू्ड वैनों का शुभारंभ शीघ्र ही किया जायेगा। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी के साथ ही जिला परियोजना प्रबंधक  रीप  एवं बलॉक  कर्मचारी  तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *