September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आर्शीवाद क्लब ने किया सामाजिक दायित्वों का निर्वाह करते हुए ग्रामीणों को बांटे कपड़े और स्कूली सामग्री

0
1003740918
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । नगर की प्रतिष्ठित आर्शीवाद क्लब ने बीरवार को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए नैनीताल के समीपवर्ती ग्राम पंचायत मेहरोड़ा, सोनिया खान तथा पगूंट से लगभग लगभग ३५ महिलाओं/ बालिकाओं तथा बच्चों को एकत्रित कर साड़ी, सूट, टॉप, चादर,जींस, पैंट तथा साल व दुपट्टे तथा स्कूल बैग, मिल्टन के वाटर फिल्टर तथा पेंसिल बॅाकस वितरित किए गये।
कलब के मुताबिक कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्व ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमलता बुधलाकोटी तथा ग्राम प्रधान दिनेश बुधलाकोटी द्वारा की गई। मुखय अतिथि कृष्ण परमहंस की माताजी उपस्थित रहीं। इससे पूर्व रेखा त्रिवेदी ने कलब की उपलबधियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आर्शीवाद कलब हमेशा ही यह प्रयास करता है कि वह अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ते रहे। क्लब की ओर से शोभा गुप्ता, रेखा कंसल, रेखा त्रिवेदी, मीनू शर्मा, वर्षांजलि श्रीवास्तव, मोनिका साह, निधि कंसल, मानसी गर्ग, नीलू एनहांस तथा मंजू बिष्ट उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *