September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

भाजपाईयोंं ने बैठक कर विस चुनाव को लेकर किया गहन मंथन

0
1003741022
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। नैनीताल ग्रामीण मंडल भाजपा द्वारा बीरवार को शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष तथा समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के संगठन की बैठक की हुई।
बैठक में वर्ष २०२७ मेंं होने जा रहे विधान सभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गयी। बैठक में सबने एकजुट होकर धामी तथा मोदी के कामों को जन जन पहुंचाने का संकल्प लिया तथा तय किया
एक जुट होकर २०२७ भारतीय जनता पार्टी की सरकार लाने वास्ते प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को अपने बूथ में जाकर प्रचार प्रसार करेंगे। बैठक में भाजपा के जिला कार्यकारिणी सदस्य डा.भुवन चंद्र आर्य ने सभी का आह्वान किया कि अब चुनाव में काफी कम समय रह गया है इसलिए सभी को एकजुटता से डबल इंजन सरकार की कामयाबियों को जनता तक पहुंचाकर उनका उनसे अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करनी होगी।
बैठक में नैनीताल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भाजपा सुरेश उप्रेती, मंडल प्रभारी आनंद सिंह बिष्ट, शक्ति केंद्र संयोजक हीरा सिंह, प्रधान एवं मंडल उपाध्यक्ष हेमचंद बहुखंडी, किसान मोर्चा जिला मंत्री कुंदन सिंह, बूथ अध्यक्ष के सी पंत, महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, सुरेश सिंह, हीरा सिंह अधिकारी, पंकज, गणेश मेहरा तथा प्रकाश आर्य आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *