September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आंदोलन में गुरुरानी का चल रहा है अनूठा पौधा रोपण अभियान

0
1003737311
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

ब्रिज ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद किया पौधा रोपड़

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 647वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 647वे दिन पौधारोपण को विवाह समारोह से जोड़ते हुए पर्यटक आवास गृह थल में स्वर्गीय जय सिंह रावत की पुत्री कल्पना एवं वन क्षेत्र अधिकारी बालम सिंह अलमिया के पुत्र ब्रिज ने परिणय सूत्र में बंधने के बाद आवास गृह परिसर में एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। कल्पना व ब्रिज ने कहा कि अब वह अपनी हर सालगिरह पर पौधा रोपण करेंगे।दिनेश गुरु रानी द्वारा चलाए गए इस कार्यक्रम की विवाह समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की। आवास गृह के प्रबंधक कमल रावत ने कहा कि सभी को पर्यावरण संरक्षण से जुड़कर पौधारोपण करना चाहिए।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।
कार्यक्रम में गैस प्रबंधक देवेंद्र सिंह राठौड़, चंद्रशेखर, दीपक बबलू, शेर सिंह, लक्ष्मण राम, गौरव पांडे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *