September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

प्रतिष्ठित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में कुचिपुड़ी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन

0
1003736993
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

भीमताल नैनीताल। प्रतिष्ठित लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पिक मैके द्वारा विश्वविख्यात कुचिपुडी नृत्य का अद्भुत प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में विद्यालय के प्रधानाचार्य एस०एस०नेगी द्वारा सभी कलाकारों का शॉल ओड़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आरम्भ गणपति व दुर्गा वन्दना के साथ किया गया। अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कुचिपुड़ी नृत्यांगना प्रतीक्षा काशी द्वारा श्रीकृष्ण बांसुरी वादन नृत्य, हनुमान कथा, पंचमहाभूतों को प्रदर्शित करता हुआ सृष्टि नृत्य, शिव वंदना की विभिन्न मुद्राओं व अ‌द्भुत कलाओं का अनूठा प्रदर्शन किया गया। इस बीच प्रतीक्षा ने अपनी कला के माध्यम से सभी बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को एक सूत्र में बांधने का अस्मरणीय प्रदर्शन किया और सभी विद्यार्थियों की जिज्ञासा को शांत करते हुए उनके विविध प्रश्नों का शांतिपूर्वक उत्तर दिया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य/ निदेशक एस०एस० नेगी ने स्पिक मैके कुमाऊं चैप्टर के प्रयासों की सराहना करते हुए नृत्यांगना प्रतीक्षा काशी, उनकी माताजी एवं गुरु नटरंगम वादिका डॉ० विजयंती काशी, गायक बी०एन० विनय कुमार, बांसुरी वादक एस० कुमार बाबू एवं मृदंग वादक पृथ्वी कृष्ण का स्वागत एवं धन्यवाद व्यक्त किया। साथ ही भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर को समझने एवं आगे बढ़ाने में विद्यार्थियों से अपना योगदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *