September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेंसकार्ट के खिलाफ भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने

0
1003733153
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपा

धार्मिक भेदभाव के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारतीय जनता पार्टी, नैनीताल मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की के नेतृत्व में कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत को लेंसकार्ट कंपनी में कथित धार्मिक भेदभाव के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा गया। बता दे ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित करते हुए कुमाऊँ आयुक्त, नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश भर में संचालित लेंसकार्ट शोरूम्स की कार्यप्रणाली की गहन जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसी गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित शोरूम्स पर सख्त कार्यवाही की जाए। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि किसी भी संस्था द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत करना या भेदभावपूर्ण व्यवहार करना स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए त्वरित एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर मनोज जोशी (सलाहकार, मंडी परिषद उत्तराखंड सरकार), मयंक पंत, (मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा), दया किशन पोखरिया (जिला उपाध्यक्ष), भारत सिंह मेहरा (कार्यालय मंत्री), हेमंत बेदी जी (मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित मोर्चा), रितुल कुमार (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), युवराज सिंह करायत (महामंत्री, युवा मोर्चा), कमल जोशी, मोहित लाल साह (उपाध्यक्ष) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *