September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

बिड़ला विद्या मंदिर में साहित्यिक व सांस्कृतिक सममेलन शुरू

0
1003731264
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित बिरला विद्या मंदिर में कॉर्बेट पंत पियर्स वार्षिक कॉनकलेव नामक ९वें साहित्यिक और सांस्कृतिक सममेलन बुधवार से शुरू हो गया है। सममेलन में देशभर के १५० विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुखय अतिथि सांस्कृतिक उद्यमी और साहित्यिक कयूरेटर अमिताभ सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर दिवसीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
बघेल ने कहा कि वर्तमान समय में वैचारिक स्पष्टता और कलात्मक अभिव्यक्ति के मंच युवाओं को समाज की चुनौतियों को समझने और साहित्य के माध्यम से सकारात्मक परिवर्तन लाने की शक्ति प्रदान करते हैं। कॉनकलेव के कयूरेटर प्रणब मुखर्जी ने सममेलन की थीम और उसकी समसामयिक प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि यह सममेलन विद्यार्थियों की समृद्ध परंपरा का एक अनिवार्य स्तंभ है। यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को साहित्यए कला और संवाद के क्षेत्र में अपनी विलक्षण प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करता है बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने में मील का पत्थर साबित हो रहा है। आयोजन की विशिष्टता को लेकर कहा कि आगामी तीन दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में कविता पाठ, सामान्य ज्ञान, नाटक मंचन, वाद विवाद और आर्ट इंस्टालेशन जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें देश के विभिन्न कोनों से आए प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर वित्त प्रबंधक संजय कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य राकेश मोलासी, शेरवुड कालेज के हेम पांडे समेत दीपक पांडे, जतिन ग्रोवर, ब्रजेश पांडेय समेत विभिन्न प्रांतों के विद्यार्थी और प्रतिनिधी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *