September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

व्यापारी सुधीर सिंह रावत को मातृ शोक

0
1003727318
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी तल्लीताल बाजार व्यापारी सुधीर रावत की माता जी गायत्री रावत 66 का आज बुधवार बरेली स्थित राममूर्ति चिकित्सालय में इलाज के दौरान उन्होंने प्रात: लगभग 10:00 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ पड़ी बता दे वह पिछले लगभग 2 महीना से लगातार बीमार चल रही थी लगभग 20 दिन पूर्व उन्हें बी डी पांडे चिकित्सालय में भर्ती किया गया था और उनका उपचार चल रहा था लेकिन स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा था इसको लेकर चिकित्सकों द्वारा हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर से भी उनको बरेली राममूर्ति रेफर किया गया जहां पिछले 17 दिनों से उनका इलाज चल रहा था और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र सुधीर सिंह रावत,शंकर सिंह रावत, और केदार सिंह रावत सहित हरा भरा परिवार छोड़कर गई है। उनके निधन पर परिवार और शहर में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान कृष्णापुर से प्रातः 9:00 बजे रानीबाग चित्रशिला श्मशान घाट के लिए निकलेगी जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन शाह, विधायक सरिता आर्या, पालिका अध्यक्ष डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, उपाध्यक्ष नासिर खान, महिला उपाध्यक्ष ममता जोशी, महामंत्री अमनदीप सिंह आनंद, उप सचिव जयंत उप्रेती, कोषाध्यक्ष हरीश लाल, पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल शाह,कानू बिष्ट, सोहन शाह, सहित अन्य व्यापारियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *