September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

समाजसेवी और अधिवक्ता रचित तिवारी ने

0
1003726476
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

तल्लीताल बाजार में बंद शौचालय को तत्काल खोलने को लेकर

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सोपा ज्ञापन

दी चेतावनी 15 दिन में खुले शौचालय नहीं तो व्यापारियों के साथ जाकर खुद तोड़ेंगे ताला

नैनीताल। सरोवर नगरी में तल्लीताल निवासी समाजसेवी और अधिवक्ता रचित तिवारी ने तल्लीताल से डीएम आवास को जाने वाले रास्ते पर जो यूरिन शौचालय था उसे पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है उसी को खुलवाने को लेकर बुधवार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा को ज्ञापन देकर तत्काल खोलने की मांग की है उन्होंने कहा तल्लीताल बाजार में छोटे-बड़े सभी व्यापारी हैं जो उस शौचालय का उपयोग करते हैं शौचालय बंद होने के चलते व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यूरिन करने के लिए दुकान को ऐसे ही छोड़कर दूर जाना पड़ रहा है। बता दे अभी पिछले सप्ताह ही तल्लीताल बाजार वार्ड की सभासद गीता उप्रेती ने भी शौचालय खोलने को लेकर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया था। अब व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए अधिवक्ता रचित ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से निवेदन करते हुए तत्काल संज्ञान लेते हुए शौचालय खोलने का निवेदन किया है और आगाह भी किया है अगर 15 दिन के अंदर शौचालय नहीं खोला गया तो वह सभी व्यापारियों को साथ ले जाकर शौचालय का ताला तोड़ेंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी पालिका प्रशासन की होगी और क्या कहा है उन्होंने वीडियो में सुने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *