September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला संवाद कार्यक्रम में किशोरियों के स्वास्थ्य पर जोर

0
1003719926
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । जिले के रामगढ़ बलॉक के नथुवाखान क्षेत्र में चेष्टा संस्था द्वारा जिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें किशोरियों और युवतियों के स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में किशोरियों के स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। किशोरियों ने भी खुलकर चर्चा में भाग लिया। प्रशिक्षकों की ओर से प्रतिभागियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने के साथ ही जागरूक रहने और नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। चेष्टा संस्था के कार्यक्रम अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र में किशोरियों और युवतियों के स्वास्थ्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने अब तक किए गए कार्यों और जागरूकता अभियानों की जानकारी भी साझा की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नथुवाखान की प्रभारी शिवानी भट्ट मुखय अतिथि के रूप में मौजूद रहीं जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रामगढ़ बलॉक की आरकेएस कोऑर्डिनेटर विमला ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में आशा फैसिलिटेटर गरिमा, सामाजिक कार्यकर्ता मंजू डालाकोटी, कंचन बिष्ट, ममता बिष्ट, तुलसी, चित्रा, रिंकू तथा नीतू आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *