September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1003714917
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

दो दिवसीय ‘फेस्टिवल ऑफ मल्टिपल इंटेलिजेंस’ संपन्न हुआ

छात्राओं ने सीखे जीवनोपयोगी कौशल के सीखे गुण

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित ऑल सेंट्स कॉलेज में 20 एवं 21 अप्रैल को दो दिवसीय ‘फेस्टिवल ऑफ मल्टिपल इंटेलिजेंस’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या अंजना रिचर्ड्स और प्राइमरी प्लस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की निर्देशक नीतू बेदी और सीमा जॉर्ज ने संयुक रूप से फीता काट के किया।
इस अवसर पर नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अनेक रचनात्मक, शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, तार्किक सोच, रचनात्मकता एवं व्यावहारिक कौशल का विकास करना था।
छात्राओं ने ऐरोबिक्स एवं डांस गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर शारीरिक फिटनेस और मानसिक संतुलन के महत्व को समझा। वहीं वॉल क्लाइम्बिंग, ज़िप लाइन तथा ज़ॉर्बिंग जैसी साहसिक गतिविधियों ने उनमें रोमांच, साहस और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित की।
रचनात्मक सत्रों के अंतर्गत डूडलिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्कल्प्टिंग, पॉटरी तथा जैसमोनाइट की-चेन निर्माण गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता का परिचय देते हुए आकर्षक एवं उपयोगी वस्तुएँ तैयार कीं।
तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु स्क्रीन-फ्री रोबोटिक्स कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने कोडिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स तथा नवीन तकनीकों की बारीकियाँ सीखीं।
दिल्ली से आई विशेषज्ञ प्रशिक्षक नीतू बेदी एवं आँचल मल्होत्रा सहित विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
प्रधानाचार्या अंजना रिचर्ड्स ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्राओं को पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक जीवन कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। विद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *