September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

आंदोलन में सोनी ने महिला संगीत के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के किया

0
1003712115
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 645 वे दिन भी जारी रहा। पौधारोपण अभियान के 645 वे दिन विवाह कार्यक्रम से जोड़ते हुए डीडीहाट के गणकोट निवासी हरीश मेहरा व गीता मेहरा की पुत्री सोनी ने महिला संगीत के अवसर पर एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधा रोपण किया। सोनी ने कहा कि वह अपनी हर सालगिरह पर पौधारोपण करेंगी। कार्यक्रम में बलवंत मेहरा सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
वही डीडीहाट के हाट निवासी ललित शाह की भतीजी बिंदी ने महिला संगीत के अवसर पर धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। बिंदी ने कहा कि वह पौधारोपण से जुड़ी रहेंगी। ललित शाह ने कहा कि इस महान कार्य पर पौधा रोपण करना सौभाग्य की बात है। कार्यक्रम में गणेश लाल शाह। सुनील शाह, किशोर शाह, कैलाश शाह, गजेंद्र शाह, जगदीश शाह, लक्ष्मण शाह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *