September 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में

0
1003709608
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बास्केटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल कैंपस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

नैनीताल भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल परिसर में सोमवार को बास्केटबॉल, क्रिकेट और वॉलीबॉल कैंपस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर पांच दिवसीय 3डी प्रिंटिंग कार्यशाला का भी आगाज किया गया। कार्यशाला में केंद्रीय टूल रूम एवं ट्रेनिंग सेंटर, भुवनेश्वर (एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार) से आए विशेषज्ञ निर्मल कुमार साहू ने विद्यार्थियों को 3डी प्रिंटिंग की आधुनिक तकनीकों, प्रोटोटाइपिंग और चिकित्सा व निर्माण क्षेत्र में इसके उपयोगों की जानकारी दी। उन्होंने एफडीएम, एसएलए, डीएलपी और एसएलएस तकनीकों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
विद्यार्थियों के करियर मार्गदर्शन के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के विशेषज्ञ अविक अग्रवाल, देवेश तुलश्यन और मयंक के ने इंटरैक्टिव सत्र लिया। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा इंजीनियरिंग जैसे उभरते क्षेत्रों में अवसरों पर चर्चा करते हुए प्रायोगिक कौशल, प्रोजेक्ट्स और हैकाथॉन की जानकारी दी गई। वही वीरेंद्र सिंह ने डीएसएलआर कैमरा संचालन, कंपोजिशन, पर्सपेक्टिव, नाइट फोटोग्राफी और पैनोरमा तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने छोटा कैलाश, मिल्की वे और मुनस्यारी की आकर्षक तस्वीरों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित किया। सांस्कृतिक संध्या में विद्यार्थियों ने देवभूमे: दिव्यदर्शनम् नाट्य प्रस्तुति के जरिए उत्तराखंड की देव संस्कृति को जीवंत कर दिया। कुमाऊं के लोकदेवताओं गोल्ज्यू देवता, गंगनाथ देवता और नंदा देवी पर आधारित नृत्य-नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागर परंपरा पर आधारित इस प्रस्तुति ने क्षेत्र की आध्यात्मिक विरासत को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *