September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी को मातृ शोक

0
1000351255
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पत्रकार जगत में शोक की लहर

नैनीताल। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी(90) का बुधवार को उपचार के दौरान निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (आज) सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा। श्री जोशी के माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर छा गयी।
बता दें पद्मा जोशी बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी,बुधवार की शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा में हिंदी दैनिक आज में वरिष्ठ संवादद्दाता हैं जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं जबकि तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनकी तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी शव यात्रा सुशीला तिवारी परिसर से गुरुवार सुबह साढे दस बजे से रानीबाग को निकलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *