अग्नि सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को किया जागरूक


नैनीताल। उत्तरी गौला वन क्षेत्र नथुवाखान रेंज के रेंजर विजय चंद्र भट्ट ने नेतृत्व में शनिवार को अनर्पा एवं बीट दड़माने में अग्नि सुरक्षा के तहद चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। जिसमें रेंजर भट्ट ने वन कर्मियों को कहा सभी अधूरे कार्यों को जल्दी से जल्दी पूरा करवाना सुनिश्चित करें।
इसके अलावा फायर लाइन को साफ रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कर्मचारियों एवं ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के इंतजाम एवं सावधानीए सहयोग बरतने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा लाइन साफ करने के साथ साथ विशेष गश्त भी की गई। इस दौरान बीट अधिकारी अभय कुमार, मनोज कैड़ा तथा संजय शर्मा आदि मौजूद रहें।




















