September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

9 सूत्रीय मांगों के लेकर पर्यावरण मित्रों का धरना यथावत

0
1003692641

222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की ओर से पर्यावरण मित्रों की लंबित मांगों के निस्तारण को लेकर शनिवार को पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान गुस्साएं पर्यावरण मित्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। दूसरी ओर संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक तथा महासचिव सोनू सहदेव ने शनिवार को पालिका के ईओ के माध्यम से पालिकाध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन सौंपा है जिसमें उन्होंने मांगों के पूरा न होने की दशा में अब २० अप्रैल को पालिका कार्यालय में तालाबंदी और २२ अप्रैल से भूख हड़ताल पर जाने की धमकी दी है।
संघ के महासचिव सोनू सहदेव ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से किरायेदारी का शीघ्र निपटारा, प्रतीक्षा सूची और एसीपी का लाभ समय पर देना तथा कर्मचारियों को सफ ाई उपकरण मुहैया करवाने समेत कुल ९ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन से लगातार वार्ता कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। बार-बार की बातचीत के बावजूद प्रशासन की तरफ से इन मुद्दों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।इस दौरान संघ के अध्यक्ष त्रिलोचन टांक, महासचिव सोनू सहदेव, उपाध्यक्ष कमल कुमार, दिनेश पवार, संजय सौदा, सुमन कैसले, अरविंद भारती, अमन टांक, रवि कुमार तथा मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *