September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी

0
1003690080
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल कांग्रेस अध्यक्ष मनोनीत

कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर लोग दे रहे हैं बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कांग्रेस ने एक बड़ा फेर बदल करते हुए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी को एक बड़ा दायित्व देते हुए नैनीताल नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके अध्यक्ष मनोनीत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दे सचिन के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस एकजुट होगी। ऐसा कार्यकर्ताओं में भरोसा है। और कार्यकर्ताओं में उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनाव में नैनीताल जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी। बता दे पिछले साल हुए नगर पालिका चुनाव में सचिन नेगी ने कांग्रेस को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। दायित्व मिलने पर सचिन नेगी ने प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा संगठन द्वारा जो दायित्व दिया है सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी इस मौके पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रीतम सिंह, रणजीत रावत ,संजीव आर्य, हरक सिंह रावत, पूर्व सांसद डॉ महेन्द्र पाल, आदेश चौहान, सतीश नैनवाल, सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *