September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

स्टार्टअप्स के लिए कानूनी एवं नैतिक मूल्य जरूरी

0
1003689495
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

“स्टार्टअप्स के लिए कानूनी एवं नैतिक कदम” विषय पर एक विशेष सत्र का हुआ आयोजन

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय नवाचार एवं इनक्यूबेशन केंद्र, तथा द् अतिथि प्राध्यापक निदेशालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के सहयोग से गूगल मीट के माध्यम से किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता अधिवक्ता सुषांत तिवारी रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. ललित तिवारी तथा धन्यवाद डॉ. पेनी जोशी ने किया । प्रो. आशीष तिवारी ने सभी का s अगर किया। सत्र के आयोजन हेतु प्रो. गीता तिवारी का विशेष आभार व्यक्त किया जाता है।

एडवोकेट तिवारी ने बताया कि सफल स्टार्टअप के लिए नवाचार, विस्तार क्षमता तथा उच्च लाभ की संभावना आवश्यक हैं। नैनीताल के स्थानीय उत्पादों के उदाहरण से समझाया गया कि उन्हें बड़े बाजारों से जोड़कर व्यापार का विस्तार किया जा सकता है।

साथ ही, डीपीआईआईटी मान्यता, कंपनी पंजीकरण, उचित दस्तावेज़ीकरण एवं इक्विटी निर्धारण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। नैतिक रूप से ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

अंत में, विद्यार्थियों को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि सफलता के साथ मानसिक शांति एवं स्वास्थ्य बनाए रखना आवश्यक है ।डॉ संतोष उपाध्याय ,डॉ लज्जा भट्ट ,डॉ नंदन मेहरा ,डॉ निर्मल कौर ,ज्योति कांडपाल , करुणा ,प्रियंका तिवारी सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *