April 24, 2026
yyyy ppp IMG-20260114-WA0002 pp lll mkl 444 555
666 777 888

जिला बार पदाधिकारी और सदस्यों ने

0
1003682867
012 013
111 222 333

न्यायिक अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई स्मृति चिन्ह भी किये भेंट

सीजेएम, जेएम और सिविल जज (सीडी ) के कार्यकाल को किया जायेगा याद

नैनीताल। सरोवर नगरी जिला कोर्ट मे तीन वर्षो का कार्यकाल पूर्ण करने के पश्चात् ज़िला न्यायालय के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश शुक्ला, सिविल जज (सी डी ) हर्ष यादव व प्रथम अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट रुचिका गोयल का तबादला हो गया, जिसके क्रम में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को भीगी पलकें कार्यक्रम आयोजित कर भावभीनी विदाई दी | विदाई समारोह
कार्यक्रम में बोलते हुए ज़िला जज प्रशांत जोशी ने कहा कि भले ही मेरा इन तीनों न्यायिक अधिकारियो के साथ अल्प साथ रहा हो लेकिन तीनों के कार्य करने के जज़्बे से पता चलता है कि तीनों न्यायिक अधिकारी कितने प्रतिभाशाली हैं,
इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण बिष्ट ने कहा कि पिछले तीन वर्षो से बार और बेंच के बीच जो तालमेल देखने को मिला वो काबिले तारीफ है, तीनों ही न्यायिक अधिकारियो ने प्रत्येक अधिवक्ता को सहयोग किया, वहीं अपने वक्तव्य में पूर्व अध्यक्ष ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, पूर्व सचिव दीपक रुवाली, डीजीसी सिविल पंकज बिष्ट व पंकज कुमार ने तीनों ही न्यायिक अधिकारियों के साथ खट्टे मीठे अनुभव साझा किये व कोर्ट रूम में बहस व निर्णय के पश्चात् मिलने वाले निर्णय स्वरूप न्याय की जमकर तारीफ की,
कार्यक्रम के अंत में तीनों न्यायिक अधिकारियो को बार एसोसिएशन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट की गयी,
वहीं अपने कार्यकाल के दौरान बार एसोसिएशन से मिले सहयोग को भी तीनों न्यायिक अधिकारियो ने सराहा,

कार्यक्रम का संचालन सचिव संजय सुयाल ने किया,

इस अवसर पर जिला जज प्रशांत जोशी,
अपर जिला जज प्रथम, अपर जिला जज (द्वितीय ) कुलदीप शर्मा, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि रंजन, न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय ) स्नेहा नारंग व न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम ) उर्वशी रावत व
उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उप सचिव नीरज गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल कुमार, बिलाल अहमद, तारा आर्या, प्रेमा आर्या, सरिता बिष्ट, गंगा सिंह बोहरा, उमेश कांडपाल के अलावा वरिष्ठ अधिवक्ता
शरत चंद्र साह, नीरज साह, ज्योति प्रकाश बोरा,गिरीश जोशी, तरुण चंद्रा, जगदीश मौलेखी, मनीष कांडपाल, भरत भट्ट, मोहन नाथ गोस्वामी, राजेश चंदोला, सोहन तिवारी, प्रीति साह, आरती, पूजा साह, कमला अधिकारी, भारती, संतोष आगरी, गौरव भट्ट समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे |

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *