June 23, 2026
ww yyyy ppp new pp lll mkl 444 555
666 777 888

शेर का डांडा वार्ड 2 के सभासद अंकित चंद्रा ने

0
1003657845
012 013
111 222 333

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर

सार्वजनिक शौचालयों को 24 घण्टे खुले रखने और रेट लिस्ट चश्पा करने का किया निवेदन

नैनीताल। सरोवर नगरी में शेर का डांडा वार्ड 2 के सभासद अंकित चंद्र ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नैनीताल को ज्ञापन देकर नैनीताल नगर क्षेत्रान्तर्गत सामुदायिक / सार्वजनिक शौचालयों को 24 घण्टे खुले रखने और रेट लिस्ट के संबंध मैं दिया है जिसमें अवगत कराया
कि वर्तमान में पर्यटक सीजन प्रारम्भ हो चुका है। नगर पालिका परिषद नैनीताल अन्तर्गत स्थित सार्वजनिक शौचालयों का संचालन संबंधित संचालकों द्वारा सुचारु रुप से नहीं किया जा रहा है जिससे पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्राय देखा जा रहा है कि सार्वजनिक शौचालय रात्रि के समय जल्दी बन्द हो जाने से पर्यटको द्वारा खुले में शौच आदि किया जा रहा है जिससे क्षेत्र में गन्दगी होने से संक्रामक बिमारी होने की प्रबल सम्भावना बनी हुई है। साथ ही पालिका की छवि भी धूमिल हो रही है। यह भी संज्ञान में आया है कि सार्वजनिक शौचालयों में रेटलिस्ट डिस्प्ले नहीं की गयी है जिससे शौचालय संचालकों द्वारा पर्यटकों से मनमाने दरें ली जा रही है। अधिशासी अधिकारी से
अनुरोध किया है जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सार्वजनिक शौचालय संचालकों को 24 घण्टे शौचालय खुले रखने एवं स्थल पर दरों को डिस्प्ले किये जाने हेतु निर्देशित करने का निवेदन किया है।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *